बसेड़ी: बसेड़ी में भाजपा लोस प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय पर भाजपाइयों ने मनाई डाॅ भीमराव अंबेडकर की जयंती
Baseri, Dholpur | Apr 15, 2024 धौलपुर जिले के बसेड़ी में करौली धौलपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी इंदु देवी जाटव के भाजपा चुनाव कार्यालय पर भाजपाइयों ने रविवार को भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई. इस अवसर पर भाजपा लोकसभा प्रत्याशी इंदु जाटव सहित भाजपाइयों ने भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।