गुना नगर: खेजरा रोड स्थित नीलकंठ कॉलोनी में बड़ी चोरी, चोर नगदी, जेवर, कूलर, टीवी और फ्रिज ले गए, पुलिस जांच जारी
गुना कैंट थाना के भगत सिंह कॉलोनी में 4 अप्रैल को आधा दर्जन मकानों में लाखों की चोरी हुई। 5 अप्रैल को नीलकंठ कॉलोनी निवासी महिला अर्चना दिनकर ने बताया, चार और पांच अप्रैल की रात अज्ञात चोर नगदी जेवर के साथ कुलर टीवी फ्रिज पंख लैपटॉप तक चोरी कर ले गए। पुलिस ने मौके पर जांच की मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। पास के ही एक और मकान में भी चोरी हुई है।