सिंगरौली: समर्थन मूल्य पर गेंहू खरीदी के लिए पंजीयन शुरू, पंजीकृत किसानों से ही की जाएगी समर्थन मूल्य पर गेंहू की खरीद
जिला आपूर्ति अधिकारी पी.सी चन्द्रवंशी ने बताया कि शासन द्वारा वर्तमान वर्ष के लिए गेंहू का समर्थन मूल्य 2275 रूपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। समर्थन मूल्य पर गेंहू खरीदी के लिए किसानों का पंजीयन 5 फरवरी से किया जा रहा है। पंजीयन 1 मार्च 2024 तक होगा।उन्होनें ने बताया कि किसान एमपी किसान एप, ई-उपार्जन पोर्टल तथा ई-उपार्जन मोबाइल एप पर अपना पंजीयन करा सकते हैं। उन्होने बताया कि सभी किसान निर्धारित खरीदी केन्द्रों में अपना आनलाइन पंजीयन अवश्य करायें।पंजीकृत किसानों से ही समर्थन मूल्य पर गेंहू की खरीद की जायेगी।