कांवड़ यात्रा-2026: व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखे शिवभक्त, स्वच्छता और सुविधाओं की सराहना
हरिद्वार। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान हरिद्वार में की गई व्यवस्थाओं से शिवभक्त संतुष्ट नजर आए। यात्रा मार्गों, घाटों एवं प्रमुख स्थलों पर स्वच्छता, पेयजल, सफाई और अन्य आवश्यक सुविधाओं की श्रद्धालुओं ने सराहना की।
नगर निगम हरिद्वार द्वारा तीनों पालियों में नियमित सफाई, सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर प्रभावी नियंत्रण तथा प्रमुख घाटों पर स्वयंसेवकों की तैनाती के माध्यम से श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है। श्रद्धालुओं ने इन व्यवस्थाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस बार यात्रा पहले की अपेक्षा अधिक सुव्यवस्थित और सुविधाजनक है।