केसठ: केसठ में चलाया गया मतदाता जागरूकता एवं पंजीकरण अभियान, 18 वर्ष के युवाओं को वोटर आईडी कार्ड बनवाने का दिया गया संदेश
Kesath, Buxar | Feb 29, 2024 केसठ में गुरुवार को मतदाता जागरूकता एवं पंजीकरण अभियान चलाया गया। जिसमें 18 वर्ष के युवाओं को वोटर आईडी कार्ड बनवाने का संदेश दी गई। मतदाता जागरूकता अभियान नेहरू युवा केन्द्र बक्सर के बैनर तले केसठ के नेहरू युवा विकास समिति सदस्यों द्वारा चलाया गया। जागरूकता व पंजीकरण अभियान गांव के विभिन्न जगहों पर चलाया गया।