केसठ: केसठ में बोरी में बंद कर शव को कुएं में होने की सूचना पर पुलिस रही हलकान
Kesath, Buxar | Feb 24, 2024 केसठ में शुक्रवार को बोरी में बंद कर शव को कुएं में होने की सूचना पर पुलिस हलकान रही। बोरी को कुएं से बाहर निकाल पुलिस ने देखा तो उसमें एक पशु का शव था। जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस लिया। शुक्रवार की शाम गांव के दर्जनों किशोर क्रिकेट खेल रहे थे। खेल के दौरान उनका बॉल कुएं में जा गिरा था। जिसे निकालने के लिए किशोर पहुंचा, तो कुएं में बंद बोरी में शव देखा।