केसठ: खरवनियां गांव में संत रविदास की जयंती धूमधाम से मनाई गई, अंबेडकर क्लब द्वारा प्रतिमा रखकर की गई पूजा-अर्चना
Kesath, Buxar | Feb 25, 2024 केसठ के खरवनियां गांव में शनिवार को संत रविदास की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर गांव के अंबेडकर क्लब द्वारा प्रतिमा रखकर पूजा अर्चना की गई। समिति के अध्यक्ष नागेश कुमार ने कहा कि महापुरुषों की जीवनी से हमें भाईचारा कायम रखने की सीख मिलती है। उन्होंने कहा कि संत रविदास ने अपना जीवन प्रभु की भक्ति और सत्संग में बिताया था, वे बेहद ही परोपकारी थे।