केसठ: केसठ के खरवनियां में संत शिरोमणि रविदास के प्रतिमा विसर्जन जुलूस में उमड़े श्रद्धालु
Kesath, Buxar | Feb 27, 2024 केसठ के खरवनियां में संत शिरोमणि रविदास के प्रतिमा विसर्जन जुलूस में श्रद्धालु उमड़ पड़े। बड़ी संख्या में संत के अनुयायी महिला-पुरुष युवा समुदाय इसमें शामिल हुए। गाजे-बाजे के साथ निकले जुलूस पर युवाओं की टोली खुब थिरके। साथ ही युवाओं ने प्रतिमा के साथ खरवनियां गांव का परिभ्रमण किया। इसके पश्चात देर शाम प्रतिमा को कतिकनार नहर में विसर्जन कर दिया गया।