बहराइच: नीलकोठी इलाके में डीज़ल से विस्फोट होने पर युवती झुलसी, बहराइच अस्पताल रेफर किया गया
नीलकोठी इलाके में एक युवती झुलस गयी, जिसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने उपचार के बाद बहराइच अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिसे 108 की मदद से बहराइच अस्पताल लेकर आए, जहां उसका इलाज चल रहा है। परिजन ने शनिवार को जानकारी देते हो बताया कि घर में रखे डीजल की पिपिया में विस्फोट हो गया, जिससे वह झुलस गयी। वहीं बहराइच अस्पताल में इलाज जारी है।