बहराइच: रंजीतपुर इलाके के ग्रामीणों ने विपक्षियों पर जमीन पर कब्जा करने का लगाया आरोप, जिला अधिकारी को दिया प्रार्थना पत्र
कोतवाली देहात के रंजीतपुर इलाके के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि विपक्षियों के द्वारा जबरन जमीन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। जिस पर कार्रवाई करने को लेकर सभी ने शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंच कर शिकायती पत्र जिलाधिकारी को दिया है और न्याय की गुहार लगाई है।