बहराइच: बंजरिया इलाके के एक व्यक्ति ने जिलाधिकारी कार्यालय में दिया प्रार्थना पत्र, विपक्षी पर जमीन पर कब्जा करने का लगाया आरोप
बंजरिया इलाके के एक व्यक्ति की जमीन पर विपक्षी ने कब्जा कर लिया है, जिससे परेशान होकर पीड़ित ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का कहना है कि विपक्षी ने उसकी जमीन में अधिक कब्जा कर लिया है। तहसील स्तर पर कार्रवाई को लेकर प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन उचित कार्रवाई नहीं हुई। जिसको लेकर अब जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया है।