खलीलाबाद: कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी कर ₹2 लाख हड़पने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, चार गिरफ्तार
पुलिस ने धोखाधड़ी कर दो लाख रुपये हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 56 हजार रुपये नकद, एक स्विफ्ट कार और बिना नंबर प्लेट की प्लेटिना बाइक बरामद हुई। एसपी संदीप कुमार मीना के निर्देशन में कार्रवाई हुई। गिरोह ने नेदुला चौराहे पर शिकार को बहला-फुसलाकर वन विभाग कार्यालय के पास ले जाकर बैग लेकर फरार हो