वणवासा में अंग्रेजी शराब की दुकान बंद कराने की मांग, ग्रामीणों ने आबकारी अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
डूंगरपुर जिले की साबला तहसील के वणवासा गांव के ग्रामीणों ने अंग्रेजी शराब की दुकान बंद कराने की मांग को लेकर जिला आबकारी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का आरोप है कि मुख्य सड़क पर स्थित दुकान के कारण दिनभर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे राहगीरों और ग्रामीणों को परेशानी होती है। ग्रामीणों ने बताया कि 29 जुलाई की रात गांव के बलवीर सिंह के साथ दुकान के बाहर मारपीट और नकदी लूट की घटना भी हुई, जिसकी रिपोर्ट साबला थाने में दर्ज कराई गई है। ग्रामीणों ने महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा का हवाला देते हुए दुकान को जल्द बंद कराने की मांग की।
#Dungarpur #Vanvasa #Sabla #LiquorShop #LiquorStore PublicProtes