फतुहा: नदी थाना व वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई, जेठुली से एक बड़े कछुए के साथ एक युवक गिरफ्तार
Fatwah, Patna | Apr 18, 2026 नदी थाना व वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में कछुआ के साथ एक युवक को जेठुली घाट से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवक बांसतल का संतोष कुमार है। कछुआ का वजन 10 किलो बताया जा रहा है। वहीं पुलिस ने टुकड़े-टुकड़े में कटा हुआ कछुआ भी बरामद किया है। मौके पर नदी थानाध्यक्ष सद्दाम हुसैन वन परिसर पदाधिकारी मुकेश रंजन,वनारक्षी प्रियंका कुमारी,सौरव कुमार मौजूद रहे है।