सोनाहातु: बन्ता में सड़क व बड़ाचागडू में जलमीनार का शिलान्यास
बन्ता में सड़क व बड़ाचागडू में जलमीनार का शिलान्यास 15वें वित्त आयोग जिला परिषद मद से बन्ता हरिमंदिर के पास फैबर ब्लॉक सड़क एवं बड़ाचागडू में जलमीनार निर्माण का शुभ शिलान्यास किया गया। जिला परिषद उपाध्यक्ष वीणा देवी ने ग्रामीणों की उपस्थिति में दोनों योजनाओं की आधारशिला रखी। मौके पर उप प्रमुख आरती देवी, पूर्व उप प्रमुख प्रफुल्ल कुम्हार, मुखिया माधुरी सिंह