आगर: खेराना सुसनेर की 19 वर्षीय विवाहिता ने पति व सास-ससुर के विरुद्ध महिला थाने में दहेज प्रताड़ना का मामला कराया दर्ज
खेराना सुसनेर निवासी सपना ने पति सागर सिंह, सास कृष्णा बाईं व ससुर प्रभु सिंह पर दहेज में एक पल्सर बाइक मांगने व प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने अपने परिजनों के साथ महिला थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने पति व सास-ससुर के विरुद्ध दहेज प्रताड़ना का प्रकरण दर्ज किया है।