आगर: 18 जनवरी को होगा बाबा बैजनाथ लोक का भूमिपूजन, कलेक्टर राघवेंद्र सिंह सहित अधिकारियों ने किया निरीक्षण
आगर के बाबा बैजनाथ महादेव मंदिर परिसर में लगभग 18 करोड़ की लागत का बाबा बैजनाथ लोक का भूमिपूजन 18 जनवरी गुरुवार को सुबह 11 बजे होगा। जिसमें मुख्य अतिथि क्षेत्रीय सांसद महेन्द्रसिंह सौंलकी रहेंगे। व अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक मधु गेहलोत करेंगे। जिसको लेकर आज कलेक्टर राघवेंद्र सिंह व प्रशासनिक अधिकारियों ने निरीक्षण कर जायजा इस दौरान मंदिर पुजारी मुकेश पुरी सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।