आगर: 22 जनवरी को आगर मालवा जिले में रहेगा शुष्क दिवस घोषित, कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने किया आदेश
आगर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम उपलक्ष्य में जिले में आयोजित होने वाले समारोह, जुलूस आदि को दृष्टिगत रखते हुये 22 जनवरी को आगर मालवा जिले में सम्पूर्ण दिवस हेतु शुष्क दिवस घोषित किया है।बता दे कि आगर मालवा जिले की समस्त कम्पोजिट मदिरा दुकानें, वाईन आउटलेट, भांग दुकानें को लोकहित में बंद रखे जाने हेतु आदेशित किया है।