मधेपुरा: बीएन मंडल विश्वविद्यालय की विभिन्न समस्याओं को लेकर ABVP नेताओं ने की बैठक
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेताओं ने शनिवार को विश्वविद्यालय की विभिन्न समस्याओं को लेकर बीएनएमयू परिसर में एक बैठक की। बैठक में प्रदेश मंत्री अभिषेक यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन का रुख छात्रों के निलंबन को लेकर सकारात्मक बिल्कुल भी नहीं दिख रहा है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि विश्वविद्यालय प्रशासन जानबूझकर छात्रों के भविष्य को बर्बाद कर रहा है।