सकलडीहा: कंदवा थाना के सामने अनियंत्रित कार ने बाइक सवार मां-बेटे को मारी टक्कर, दोनों की हालत नाजुक
चंदौली के कंदवा थाना के सामने गुरुवार रात अनियंत्रित कार ने बाइक सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी। डेढ़गावा निवासी अकबर (42) अपनी मां खुशहून (85) के साथ जा रहे थे। जोरदार टक्कर से दोनों दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। थाना प्रभारी के अनुसार दोनों जिला अस्पताल में भर्ती हैं, घटना की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।