मोहास मेले के पास खाली मकान में चल रही अवैध शराब बिक्री, मानव भगवती कल्याण संगठन ने पकड़ा मामला
रीठी थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहास मेला के पास एक खाली मकान में अवैध शराब की बिक्री किए जाने का मामला सामने आया है इस अवैध गतिविधि की सूचना मिलते ही भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ता बिना देर किए मौके पर पहुंचे और स्थिति की पड़ताल की मौके पर जांच के दौरान खाली मकान से बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई।