बिलहरी में गैस गोदाम चोरी का खुलासा, एसपी ने चौकी प्रभारी को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
बिलहरी चौकी मे हुए गैस गोदाम चोरी के मामले का सफल खुलासा करने पर बिलहरी चौकी प्रभारी एवं उनकी टीम को पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्मानित किया गया मामले में तत्परता और कुशल विवेचना का परिचय देते हुए पुलिस टीम ने चोरी की घटना का खुलासा कर आरोपियो तक पहुंच बनाई बिलहरी चौकी क्षेत्र मे स्थित गैस गोदाम मे हुई चोरी गुत्थी सुलझाई और मामले का सफलतापूर्वक खुलासा किया