टहकारी में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की टक्कर में दो की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
रीठी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टहकारी में मंगलवार शाम करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां दो बाइकों की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए घटना की सूचना मिलते ही रीठी थाना पुलिस मौके पर पहुंची।