चेरिया बरियारपुर: पवड़ा ठाकुरबाड़ी से 150 साल पुरानी अष्टधातु की मूर्तियाँ और घंटी चोरी
मंगलवार की दोपहर पवड़ा ठाकुरबाड़ी के पुजारी रामविलास झा ने बताया बीते रात्रि में पूजा करने के बाद ठाकुरबाड़ी के मंदिर में ताला लगाकर सोने चले गए थे जब वह सुबह में साफ-सफाई करने आए तो ताला टूटा हुआ देखा। अंदर से राधा, कृष्ण, विष्णु भगवान, लक्ष्मी, हनुमान जी एवं गणेश जी की अष्टधातु की मूर्ति गायब थी। मूर्ति के साथ-साथ पूजा करने वाली पीतल की घंटी भी गायब थी