पटना ग्रामीण: पटना में आंधी-बारिश के बाद प्रदर्शनकारियों का पुलिस पर हमला, 17 अभियुक्त गिरफ्तार
राजस्थानी पटना में आए तेज आंधी बारिश के बाद पेड़ के नीचे दो व्यक्ति दब गए थे जिसमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है। वहीं इस घटना के बाद कुछ स्थानीय और सामाजिक तत्वों के द्वारा रेस्क्यू कार्य में बाधा उत्पन्न करते हुए शव को सड़क पर रखकर लगभग डेढ़ सौ से 200 लोगों की भीड़ के साथ सड़क जाम किया गया था और पुलिस पर भी हमला किया गया था।