रीठी: रीठी क्षेत्र में प्रतिबंध के बाद भी अंधेरे में हो रहे अवैध बोरवेल, कलेक्टर के आदेश बेअसर
Rithi, Katni | May 19, 2026 कटनी जिले में कलेक्टर आशीष तिवारी द्वारा बोरवेल खनन पर प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद रीठी तहसील क्षेत्र में बेखौफ तरीके से बोरवेल खनन का कारोबार खुलेआम जारी है। दिन-रात मशीनों से हो रहे खनन ने प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हैरानी की बात यह है कि जिम्मेदार अधिकारी सब कुछ जानते हुए भी खामोश बने हुए हैं।