देवली: बीसलपुर परियोजना के कालोनीवासियों ने समस्याओं के समाधान के लिए ज्ञापन सौंपा
Deoli, Tonk | Jul 10, 2026 बीसलपुर परियोजना कालोनीवासियों ने समस्याओं के समाधान हेतु ज्ञापन सौंपा देवली में बीसलपुर परियोजना आवासीय कॉलोनी के लोगों ने विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी के नाम एक ज्ञापन सौंपा है। कॉलोनीवासियों ने बताया कि कालोनी में सड़कों की स्थिति दयनीय है, जहाँ बड़े-बड़े गड्ढों के कारण स्कूली वाहन हादसे का शिकार हो रहे हैं।