सासनी: एक महिला के साथ उसके जेठ ने जमकर की मारपीट, शिकायत पर पुलिस ने कराया पीड़ित महिला का डॉक्टरी परीक्षण, कार्यवाही जारी
Sasni, Hathras | May 11, 2026 जनपद हाथरस की तहसील सासनी क्षेत्र के गांव रुहेरी मे एक महिला रिजवाना पत्नी मुन्नालाल के साथ उसके जेठ ने मारपीट कर दी। मारपीट के दौरान चोट लगने के कारण महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़ित महिला द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर महिला का इलाका पुलिस ने डॉक्टरी परीक्षण कराया है। पीड़ित महिला द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले मे कार्यवाही शुरू कर दी है।