फिरोज़ाबाद: थाना दक्षिण पुलिस ने झगड़ा कर रहे युवक को किया गिरफ्तार
थाना दक्षिण क्षेत्र में लड़ाई-झगड़ा कर रहे आरोपी रवि पुत्र रमेश निवासी महावीर नगर गली नंबर-07 को उपनिरीक्षक थाना दक्षिण आदित्य कौशिक द्वारा मौके से शुक्रवार दोपहर दो बजे क़रीबन गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा के तहत कार्रवाई करते हुए उसे शांतिभंग के आरोप में माननीय सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय, फिरोजाबाद भेजा गया।