गुनौर: गुनौर में शिक्षा को मिला नया संबल: विधायक ने छात्राओं को नि:शुल्क साइकिल और पुस्तकें बांटीं
Gunnor, Panna | Apr 11, 2026 क्षेत्र के हाई स्कूल एवं माध्यमिक कन्या शाला गुनौर एवं बरशोभा में आज शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक सराहनीय पहल देखने को मिली। क्षेत्रीय विधायक डॉ राजेश वर्मा ने विद्यालय पहुंचकर छात्राओं को नि:शुल्क साइकिल एवं पुस्तकें वितरित कीं, जिससे छात्राओं के चेहरे खिल उठे।