नवाबगंज: डीएम आवास के सामने से बाइक चोरी, पीड़ित ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की
बाराबंकी के जैदपुर थाना क्षेत्र के सेवकीपुरवा निवासी उमाशंकर 19 फरवरी को बाराबंकी कचहरी में अपने मुकदमे की पैरवी के लिए आए थे।उन्होंने अपने साले रामखेलावन पुत्र रामकेवल निवासी सदनपुरवा की प्लेटिना मोटरसाइकिल यूपी 32 डीए 8614 डीएम आवास के सामने सड़क किनारे खड़ी की थी। वकील से मिलकर लौटने पर उन्हें पता चला कि अज्ञात चोर उनकी मोटरसाइकिल चुरा ले गए हैं।