कोंडागांव: एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर गांव पहुंचे डॉ. मनीष साहू, ग्राम हिर्री में हुआ भव्य स्वागत
फरसगांव ब्लाक के ग्राम हिर्री के युवा डॉ. मनीष साहू के एमबीबीएस कोर्स पूर्ण कर घर पहुंचने पर शनिवार दोपहर गांव में खुशी का माहौल देखने को मिला।दोपहर 3 बजे गांव पहुंचने पर परिजनों, रिश्तेदारों एवं ग्रामवासियों ने फूल-मालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। डॉ. मनीष साहू ने अंबिकापुर से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की है।उनकी इस सफलता पर गांव के लोगों ने गर्व किया।