सदर: वाराणसी में चन्द्रशेखर की जन्म शताब्दी व पुण्यतिथि पर संगोष्ठी, लोकतांत्रिक भविष्य पर हुआ मंथन
वाराणसी। पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर की जन्म शताब्दी एवं 19वीं पुण्यतिथि के अवसर पर "राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, चन्द्रशेखर और भारत का लोकतांत्रिक भविष्य" विषय पर संगोष्ठी आयोजित हुई। मुख्य अतिथि कर्नाटक के विधायक व पूर्व मंत्री बी.आर. पाटिल ने चन्द्रशेखर को लोकतांत्रिक मूल्यों और जनपक्षधर राजनीति का प्रतीक बताया।