सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के संकट मोचन तिराहे पर दो लोगों के साथ जमकर मारपीट की गई है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है। ग्राम कांटी के रहने वाले रामपाल रजक और वीरेंद्र श्रीवास के साथ आरोपियों के द्वारा मारपीट की गई है। वीडियो आज 29 अप्रैल दोपहर 2:00 बजे का बताया गया है।