उदवंत नगर: भाजपा नेता को अधमरा कर मौत के मुहाने तक पहुंचाने वाला मुख्य आरोपी यूपी से गिरफ्तार, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़े थे
उदवंतनगर थाना क्षेत्र के छोटीसासाराम गांव में भाजपा नेता भगवान सिंह के साथ हुई जानलेवा मारपीट मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी हरिभजन बिंद को उत्तर प्रदेश के गहमर से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी छोटीसासाराम निवासी भैया बिंद का पुत्र है। बताया जाता है कि 5 जून 2026 को अतिक्रमण हटाने को लेकर हुए विवाद के दौरान आरोपियों ने भाजपा नेता भगवान सिंह के साथ