भीलवाड़ा: गोपाल माली पर हुए हमले के विरोध में कलेक्ट्रेट पर माली समाज का प्रदर्शन, निष्पक्ष कार्रवाई की मांग,आंदोलन की दी चेतावनी
भीलवाड़ा के सुभाष नगर थाना क्षेत्र में पड़ोसियों के बीच हुए विवाद के मामले में सोमवार दोपहर भीलवाड़ा जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर माली समाज के लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।प्रदर्शन के बाद समाज के प्रतिनिधियों ने जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच एवं दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।