अवैध शराब की बिक्री के विरुद्ध जारी लगातार छापेमारी के दौरान जगन्नाथपुर थाना के भनगाँव एवं बासकाठा में अवैध चुलाई शराब स्थलों पर छापेमारी की गई। योजनाबद्ध तरीके से की गई छापेमारी में भनगाँव में अवैध चुलाई शराब बिक्री कर रहे 01 (एक) अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा बासकाठा में 01(एक) अवैध चुलाई शराब बिक्री कर्ता को घटनास्थल से गिरफ्तार किया गया।