सरमेरा: सरमेरा के आईटीआई कालेज के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार हुआ जख्मी
नालंदा जिला के सरमेरा थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परनामा गांव स्थित आईटीआई कॉलेज के पास दो बाइक सवार आपस में टकरा गई। घायल युवक की पहचान गोपाल बाद गांव निवासी 35 वर्षीय रंजन मांझी के रूप में हुई है।