बांका: बाबूटोला वॉटरवेज मोहल्ला में बिजली पुल के नीचे उठा धुआं, मची अफरा-तफरी
Banka, Banka | May 30, 2026 शहर के बाबूटोला वॉटरवेज मोहल्ला में शनिवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बिजली पुल के नीचे से अचानक धुआं निकलता देखा गया। सुबह करीब 7:00 बजे स्थानीय लोगों की नजर इस पर पड़ी, जिसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।मोहल्ले वासियों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए इसकी सूचना बिजली विभाग को दी।