दातागंज: दातागंज कोतवाली पर मिशन शक्ति के अंतर्गत छात्रों को बुलाकर जानकारी दी गई और थाने का भ्रमण कराया गया
मंगलवार दोपहर 12 बजे दातागंज कोतवाली परिसर में मिशन शक्ति फेज 5 का कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें ढीलवारी डिग्री कॉलेज की छात्राओं ने थाने का पहुंच कर कानून व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। महिलाओं को उनके अधिकार और कर्तव्यों के बारे में बताया गया। साइबर क्राइम के बारे में जानकारी दी गई। और थाने पर सभी अलग अलग डेक्सो के बारे में जानकारी दी गई।