सागर नगर: वेतन न मिलने पर निगम कर्मचारियों का अनोखा विरोध, तीन बत्ती कटरा बाजार में भीख मांगकर जताया आक्रोश
सागर नगर निगम कर्मचारियों को बीते तीन माह से वेतन का भुगतान नहीं होने से नाराज कर्मचारियों ने बुधवार को गांधीवादी तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। नगर निगम कर्मचारी संघ के नेतृत्व में कर्मचारियों ने निगम कार्यालय में अपनी सेवाएं देने के बाद शाम 5:30 से शहर के प्रमुख चौराहों पर हाथों में कटोरा लेकर भीख मांगकर शासन-प्रशासन के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया।