सागर नगर: यूनिवर्सिटी में आईटीआई अपीलकर्ता और प्रोफेसर में मारपीट, सिविल लाइन थाने में दोनों पक्षों ने की शिकायत
डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय में बुधवार 2 दोपहर उस समय हंगामा हो गया, जब आईटीआई अपील की सुनवाई के दौरान एक अपीलकर्ता और लॉ विभाग के प्रभारी प्रोफेसर के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। घटना के बाद परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षाकर्मियों ने बीच-बचाव कर स्थिति संभाली। दोनों पक्षों ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है।