सागर नगर: सागर: असद के अथर्व बनने के मामले में नया मोड़, दूसरी शादी के लिए साजिश का आरोप
मकरोनिया निवासी असद खान के अथर्व त्यागी बनने के मामले में आरोप लगा है कि उसने दूसरी शादी के इरादे से यह कदम उठाया। बुधवार दोपहर 1 बजे ससुर सलीम खान ने बताया कि शादी के डेढ़ साल बाद ही असद पक्ष बेटी की दूसरी शादी का दबाव बनाने लगा था और खर्च लौटाने की बात कही गई थी।बताया गया कि नवंबर 2020 में शादी हुई थी। हाल ही में असद ने बनारस जाकर धर्म परिवर्तन किया है।