सागर नगर: सिविल लाइन में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस आरक्षक द्वारा मारपीट, व्यक्ति ने एसपी से की शिकायत
सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत द्वारका कॉम्प्लेक्स के पास देर रात एक पुलिस आरक्षक के द्वारा वाहन चेकिंग के नाम पर एक वाहन मालिक के साथ मारपीट की गई थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस मामले में अब वाहन मालिक सचिन गोस्वामी ने सिविल लाइन थाने में पदस्थ आरक्षक प्रिंस जोशी के खिलाफ मंगलवार की शाम 6 बजे पुलिस अधीक्षक से शिकायत करते हुए आरक्षक पर