टीकमगढ़: टीकमगढ़: बाजार जाते समय बाइक से गिरी महिला, ज़िला अस्पताल में भर्ती
फुटेरा गांव में एक महिला चलती बाइक से अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे वह घायल हो गई। जानकारी के अनुसार महिला बाजार जा रही थी तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ। घायल महिला की पहचान लड़कुंवर के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।