गाज़ियाबाद: किसानों के दिल्ली कूच के ऐलान के बाद यूपी गेट पर बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था
यूपी गेट पर पुलिस एक बार फिर अलर्ट मोड पर आ गई है। गुरुवार को यूपी गेट पर फिर से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटिल ने बताया कि किसानों को दिल्ली कूच करने से रोकने के लिए यूपी गेट पर अतिरिक्त पुलिस बल लगा दिया गया है। इसके अलावा पीएसी और क्यूआरटी फोर्स को भी तैनात किया गया है