नीमडीह: विधायक ने नीमडीह प्रखंड में 61 झारखंड राज्य आंदोलनकारियों को प्रमाण पत्र वितरित किए
नीमडीह प्रखंड सभागार में शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के 61 झारखंड अलग राज्य चिह्नित आंदोलनकारियों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण विधायक सविता महतो ने किया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आंदोलनकारी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे. इस दौरान विधायक सविता महतो ने कहा कि झारखंड राज्य के निर्माण में आंदोलनकारियों का योगदान अतुलनीय रहा है.