हमीरपुर: सुमेरपुर में मिशन शक्ति पर सवाल, महिला से अभद्रता के आरोप में दारोगा घिरे
मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के दावे किए जाते हैं, लेकिन हालिया घटना इन दावों पर सवाल खड़े करती नजर आ रही है। एक वायरल वीडियो में दारोगा शिवशंकर पांडे एक महिला को कथित रूप से लात मारते हुए थाने के अंदर ले जाते दिख रहे हैं। मामला रिक्शा चालक से विवाद का बताया जा रहा है, जिसमें पुलिस का कहना है कि महिला चालक