इटावा: यमुना के जलस्तर में बढ़ोतरी से गुरुवार को कालीवाह मंदिर में घुसा नदी का पानी, श्रद्धालुओं ने जमकर उठाया
Etawah, Etawah | Sep 11, 2025 इटावा के सिद्ध पीठ काली वाहन मंदिर में यमुना नदी में आई बाढ़ के कारण पानी घुस गया है, यह मंदिर यमुना नदी के किनारे स्थित है। नदी का जलस्तर बढ़ने से पानी मंदिर परिसर में आ गया था, गुरुवार को सुबह से मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे थे और इसे शुभ मानकर आचमन करते नजर आये, यही नहीं छोटे बच्चों ने पानी में जमकर स्नान भी किया। तस्वीरें दोपहर 2 बजे की है।