अंबिकापुर: अंबिकापुर के डबरीपानी में अवैध अतिक्रमण किए 20 मकानों को किया जमींदोज, पूर्व डिप्टी सीएम टी एस सिंहदेव का बयान आया सामने
अंबिकापुर में वन भूमि पर अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन का अब तक का सबसे बड़ा बुलडोजर एक्शन देखने को मिला… डबरीपानी इलाके में 20 अवैध मकानों को जमींदोज कर दिया गया… भाजपा नेता और पार्षद आलोक दुबे की शिकायत के बाद जिला प्रशासन, वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की… हालांकि इस कार्रवाई को लेकर पूर्व डिप्टी सीएम टी एस सिंहदेव ने भी सवाल उठाए हैं…